फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT: Cultural Festival showcases a blend of enthusiasm and creativity

आईआईटी : सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा उत्साह और रचनात्मकता का संगम

Thu, 25 Dec 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
IIT: Cultural Festival showcases a blend of enthusiasm and creativity
कानपुर। आईआईटी कानपुर में चल रहे इंटर-आईआईटी सांस्कृतिक महोत्सव 8.0 में दूसरे दिन भी उत्साह और रचनात्मकता का जबरदस्त संगम देखने को मिला। देश के 23 आईआईटी से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को जीवंत कर दिया। मंच और नुक्कड़ नाटक से लेकर सुरों की साधना, ओजस्वी वाद-विवाद, कविता पाठ, रोचक क्विज, दृश्य कला और पाक कला सहित कई विधाओं में रचनात्मकता के नए आयाम देखने को मिले। प्रतिभागियों ने परफॉर्मिंग आर्ट्स, म्यूजिक आर्ट्स, स्पीकिंग आर्ट्स, लिटरेरी आर्ट्स, क्विज आर्ट्स, फाइन आर्ट्स और क्यूलिनरी आर्ट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और पेशेवर निर्णायक कर रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं बल्कि सीखने, विचारों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक उत्सव की भावना भी साफ झलकी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed