{"_id":"6a569e02ab73392f230690cf","slug":"iit-convocation-today-3104-to-receive-degrees-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1587577-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी का दीक्षांत आज, 3104 को मिलेंगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी का दीक्षांत आज, 3104 को मिलेंगी डिग्री
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर का 59वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार 3104 छात्रों को उपाधि मिलेगी। इसमें 1247 छात्रों को स्नातक की उपाधि, 1325 को परास्नातक और 532 को आउटरीच उपाधि दी जाएगी। सर्वाधिक 448 मेधावियों को शोध उपाधि दी जाएगी।
कंप्यूटर साइंस विभाग के सागर केवी को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। चार वर्षीय पाठ्यक्रम में स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस के आदित्य वी और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में एयरोस्पेस के रित्विक शंकर को डायरेक्टर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। एयरोस्पेस के ध्रुव बुद्धेव को रतन स्वरूप मेमोरियल पुरस्कार, फिजिक्स की राधिका प्रसाद को डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन स्पेस) के चेयरपर्सन डॉ.पवन गोयनका शामिल होंगे। डॉ. गोयनका संस्थान के पूर्व छात्र हैं।