{"_id":"58541d424f1c1bd20964a00b","slug":"ig-zone-help-of-on-single-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्वीट पर आईजी जोन ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्वीट पर आईजी जोन ने की मदद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:29 PM IST
सार
-अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भाजपा नेता ने लगाई थी गुहार
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
आमतौर पर हर मामले में हीलाहवाली के आरोप झेलने वाली पुलिस अब डिजिटल होने की ओर बढ़ रही है। ताजे मामले में आईजी जोन कानपुर ने अमर उजाला की एक ट्वीट पर एक भाजपा नेता की मदद करवाई। दरअसल चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर इलाके के रहने वाले भाजपा नेता मुकेश मिश्रा ने अपने फेसबुक आईडी से अमर उजाला कानपुर के फेसबुक पेज पर गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी समस्या थी कि उनके कॉलोनी में स्थित एक कोचिंग के ग्राउंड में देर रात तक पार्टियां होती है। तेज साउंड में गाने बजाए जाते हैं। जिससे स्थानीय लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। मुकेश की इस गुहार पर अमर उजाला ने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उनकी शिकायत ट्वीटर के जरिए आईजी जोन तक पहुंचाई।
विज्ञापन
जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए आईजी जोन ने कानपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। आईजी जोन के आदेश पर हरकत में आई चकेरी पुलिस ने मामले की जांच की और 24 घंटे के अंदर आईजी जोन को रिपोर्ट भी पेश कर दी। मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक को रात दस बजे के बाद साउंड सिस्टम के प्रयोग न करने की हिदायत दी है। साथ ही सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश भी जारी किए की उनके क्षेत्र में रात के दस बजे के बाद किसी भी तरह का साउंड सिस्टम न चलाया जाए।
विज्ञापन