फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If your family asks, tell them Krish is hanging from a tree...

Kanpur News: घरवाले पूछें तो बता देना कृष पेड़ से लटका हुआ है...

Wed, 01 Oct 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
If your family asks, tell them Krish is hanging from a tree...
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के ओमपुरवा नई बस्ती मिलिट्री फार्म में बीते शनिवार को कृष गुप्ता का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में मंगलवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें कृष अपने दोस्त सुमित को फोन पर परिजनों के पूछने पर उसके पेड़ से लटके होने की बात कहते सुना जा सकता है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने ऑडियो को साक्ष्य के रूप में जुटाया है जबकि परिजनों ने पड़ोसी गैरसमुदाय युवती के परिजनों पर उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


ओमपुरवा के नई बस्ती निवासी संतोष गुप्ता के बेटे कृष गुप्ता (22) का शव संदिग्ध हालात में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला था। भाई शिवम के अनुसार कृष का बीते दो सालों से पड़ोसी मुस्लिम समुदाय की युवती से प्रेम संबंध थे। परिजन इसका विरोध करते थे। कृष ने युवती को किसी अन्य लड़के से फोन पर बात करते पकड़ा था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कृष ने मरने से पहले दोस्त से फोन पर बात की थी जिसकी वॉयस रिकॉर्डिंग मिली है। इससे स्पष्ट है कि उसने आत्महत्या की थी। रिकॉर्डिंग को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed