फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you want to swing then go to Bundelkhand Expressway.

Kanpur News: अगर झूला झुलना हो तो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चले जाओ

Mon, 27 Nov 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
If you want to swing then go to Bundelkhand Expressway.
कानपुर देहात। अगर किसी को झूला झुलना हो तो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चले जाओ, वहां कार के अंदर से ही झूल सकते हैं।
विज्ञापन

यह बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माती में रविवार को आयोजित पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में बना आगरा एक्सप्रेस वे की सड़क बहुत बेहतरीन है। यहां पर पीएम का हवाई जहाज उतरा था। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने आगरा एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान हरकुलिस जहाज उतारा था। सरकार ने बुंलेदखंड में डिफेंस कारिडोर में जहाज, तोप, टैंक, मिसाइल बनाई जाने की बात कहीं थी। अखिलेश ने सरकार पर तंज सकते हुए कहा कि टैंक और मिसाइल तो बनी नहीं, सुतली बम ही बना देते। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अग्निवीर के पक्ष में नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक पुलिस चोर को पकड़ती थी। अब पुलिस ने चांदी चोर पुलिस को पकड़ लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, जिलाध्यक्ष बबलू राजा, विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, इंद्रजीत कोरी, दीलिप यादव, जगराम यादव, कमलेश दिवाकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डन सिंह, नरेंद्र पाल मनु, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, सुशील कुमार, फैजान खान सहित अन्य मौजूद रहे।
----
हाईवे पुलिस की शुरू हुई है नई भर्ती
अन्ना मवेशियों को लेकर सरकार को अखिलेश ने घेरा। कहा कि प्रदेश सरकार में पुलिस की नई भर्ती शुरू हुई है। यह पुलिस सड़कों के डिवाइडर पर खूब दिखाई दे रही है। इधर जाओ, उधर जाओ और बचकर जाओ । अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वालों का प्रिय जानवर साड़ हर दिन किसी न किसी की जान ले रहा है। पीएम ने 15 दिन में अन्ना मवेशियों से निजात दिलवाने की बात कही थी, लेकिन 10 साल बात भी निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

------
वोटर लिस्ट कराएं ठीक
अलिखेश ने रैली में आए लोगों से कहा कि इस बार वोटर लिस्ट और बूथ सेक्टर ठीक करना होगा। इतना करने से इस बार हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
---
रुपये बंदी से नहीं रुका भ्रष्टाचार
माती में चल रही रैली में उड़ रहे ड्रोन कैमरे को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उड़ता ड्रोन दो हजार की चिप लगी नोट को ढूंढ रहा है क्या, क्योंकि सरकार ने छापना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रुपये बंदी के बाद आतंकवाद और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही थी, लेकिन खत्म नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा लूट बीजेपी के लोग कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीन बीजेपी के लोग खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भूमाफिया बीजेपी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लड़खड़ाने के वीडियो पर ली चुटकी
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा योग करने के दौरान लड़खड़ाने का वीडियो सोशल में वायरल हुआ था। इस पर अखिलेश ने कहा कि अगर योग करना ही था तो अनमोल विलोम कर लेते। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में चर्चा करते हुए कहा कि सपा के लोगों ने 46 में 56 लोगों को नौकरी दे दी। अखिलेश ने मंच से कहा कि सरकार से सूची मांगी थी, लेकिन अभी तक दी नहीं। अब विधानसभा जाकर फिर से मांगेगे।

-------------
लखनऊ और कानपुर में होता मैच तो जीतते
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर चल रहे पनौती ट्रेंड को लेकर भी चुटकी ली। कहा कि लोगों ने डिक्शनरी में एक नया शब्द दर्ज किया है। जो सोशल मीडिया में खूब ट्रेड हुआ है। कहा कि वह धन्यवाद देते हैं सोशल मीडिया वालों का जिन्होंने नया शब्द लाकर सब कुछ कह दिया। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए विश्व कप मैच को लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर मैच लखनऊ के इकाना और कानपुर के ग्रीन पार्क में होता तो टीम की जीत दर्ज करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed