फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you notice symptoms of pneumonia, consult a doctor.

Kanpur News: निमोनिया के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क

Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
If you notice symptoms of pneumonia, consult a doctor.
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को स्वरूपनगर स्थित एक होटल में आयोजित सीएमई में निमोनिया पर चर्चा की गई। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. एके सिंह ने बताया कि निमोनिया एक गंभीर बीमारी है, जो दो प्रकार की होती है।
विज्ञापन


एक जो घर या कार्यस्थल पर संक्रमण के बाद उत्पन्न होती है और दूसरी जो अस्पताल में भर्ती रोगियों में पनपती है। उन्होंने लोगों को झोलाछाप से उपचार कराने से बचने और तेज बुखार, खांसी, बलगम और सांस फूलने जैसे निमोनिया के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक्सरे, बलगम, खून की जांच और कुछ मामलों में सीटी स्कैन की मदद से काफी हद तक इस बीमारी को पकड़ा जा सकता है। फिजीशियन डॉ. कुणाल सहाय ने बताया कि बदलते मौसम में सांस, एलर्जी, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिए लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने चाहिए। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा और सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने अतिथियों का स्वागत किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरी, सीनियर फिजीशियन डॉ. आशुतोष त्रिवेदी, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. निशांत सक्सेना सहित कई चिकित्सा विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। यहां डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. एसी अग्रवाल और अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed