फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you have chest pain, do not take your car, call an ambulance: patients with diabetes should not ignore chest pain

सीने में दर्द हो तो अपनी कार नहीं, एंबुलेंस बुलाएं: डायबिटीज समेत अन्य रोगी चेस्ट पेन की अनदेखी न करें

Mon, 15 Nov 2021 10:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
If you have chest pain, do not take your car, call an ambulance: patients with diabetes should not ignore chest pain
हार्ट अटैक
कानपुर में डायबिटीज या किसी रोगी को सीने में तेज दर्द उठे तो अस्पताल अपनी कार से न जाएं, तुरंत एंबुलेंस बुलाएं। इससे एंबुलेंस में उसे प्राथमिक उपचार मिल सकता है। अपनी कार से जाने में खतरा यह है कि अगर हार्टअटैक पड़ा तो अस्पताल पहुंचने के पहले जान जा सकती है।
विज्ञापन


रविवार को कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित केडीएकॉन-2021 में विशेषज्ञों ने इंटीग्रेटेड हार्ट अटैक केयर ऑफ सिटी की जरूरतें बताईं। केडीएकॉन का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किया गया। कॉन्फ्रेंस में इंदौर से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सीने में दर्द स्ट्रेस का भी होता है और हार्ट अटैक का संकेत का भी है।
विज्ञापन


उन्होंने युवा फिल्म स्टार को हार्ट अटैक पड़ने का उदाहरण देते हुए बताया कि बहुत अधिक जिम करने से भी  हृदय में विद्युत प्रवाह एकदम से कम हो जाता है। इससे भी दिक्कत हो जाती है। उन्होंने मशविरा दिया कि हर व्यक्ति को अपना कोलेस्ट्राल, बीपी वगैरह याद रखना चाहिए और सीपीआर पद्धति जाननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्गेनाइजिंग चेयरमैन वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने डायबिटीज में इंसुलिन की अहमियत के संबंध में बताया। केजीएमयू लखनऊ के प्रोफेसर कौसर उसमान ने नई दवाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा जमशेदपुर के डॉ. अनिल विरमानी, हैदराबाद के डॉ. केवीएस हरि कुमार ने जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में 12 व्याख्यान दिए गए। इस मौके पर साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. बृज मोहन, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. पीसी वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed