फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If they do not appear within two days, their property will be confiscated and notices will be pasted at the accused's homes.

Kanpur News: दो दिन में हाजिर नहीं हुए तो संपत्ति होगी कुर्क, आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
If they do not appear within two days, their property will be confiscated and notices will be pasted at the accused's homes.
इटावा। पालिका के चेयरमैन, उनके पति और ईओ समेत पर पांच पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जान देने वाले वरिष्ठ लिपिक के मामले में पांचों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि आरोपी दो दिन में खुद कोतवाली में पेश नहीं हुए तो अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा। इसके बाद उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। दूसरी ओर, पालिका चेयरमैन के सपा से होने की वजह से मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि सराय दयानत निवासी नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने शुक्रवार की सुबह यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने शव को जहरौली गांव के पास से बरामद किया था। राजीव ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर एक सुसाइड नोट छोड़ा था। उसके आधार पर बेटे सिद्धार्थ अर्जुन ने नगरपालिका की चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, दो सेवानिवृत्त कर्मचारी अतर सिंह सेंगर, सुनील वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी तो आरोपी फरार मिले। विवेचक कासिफ हनीफ ने सोमवार दोपहर चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति कुलदीप गुप्ता, ईओ संतोष मिश्रा, सेवानिवृत्त पेशकार अतर सिंह सेंगर, सेवानिवृत्त कर्मचारी सुनील वर्मा के घर पर धारा 35 (3) नोटिस चस्पा किया है। इसमें आरोपियों को दो दिन में कोतवाली में पेश होकर अपना पक्ष रखने की चेतावनी दी गई है। विवेचक ने बताया कि इसके बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा। इसके बाद ही हाजिर नहीं हुए तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा के शीर्ष नेताओं के संरक्षण में हैं पालिका चेयरमैन और उनके पति : मनीष यादव

इटावा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव के घर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा के पूर्व नेता और नारायणी सेना के संस्थापक मनीष यादव ने सपा के शीर्ष नेताओं पर चेयरमैन और उनके पति को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सोमवार को राजीव यादव के घर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस लड़ाई में वह परिजनों के साथ हैं। कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव चेयरमैन और उनके पति को बचा रहे हैं। प्रोफेसर के दबाव के कारण ही सपा का कोई भी नेता इस मामले में बयान देने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी घेरा। कहा कि अगर उनमें मुलायम सिंह यादव का डीएनए है तो उन्हें राजीव यादव की शहादत पर आरोपी को पार्टी से तुरंत निष्कासित कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस से आरोपियों को जल्द गिफ्तार करने की मांग की। संवाद



आज सर्वजन सुखाय पार्टी के पदाधिकारी देंगे ज्ञापन

सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने घटना की निंदा की है। बताया कि वह मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे डीएम को ज्ञापन देंगे।




कल पूर्व मंत्री अशोक पहुंचेंगे राजीव के घर



शिकोहाबाद निवासी सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव बुधवार दोपहर एक बजे नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव के आवास पर पहुंचेंगे। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि घटना निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपियों के खिलाफ और धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed