फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the first letter of the legendary signature

हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा तो होंगे प्रसिद्ध

Sun, 17 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
If the first letter of the legendary signature
हस्ताक्षर पर व्याख्यान देते मानक लाल अग्रवाल। - फोटो : amarujala
किसी भी व्यक्ति के सिग्नेचर (हस्ताक्षर) का पहला अक्षर जितना बड़ा होगा, उसका उतना बड़ा नाम होगा। पहला अक्षर जितना सुंदर होगा, उतना ज्यादा प्यार मिलेगा, पर हस्ताक्षर का आखिरी अक्षर गायब हो तो दिया गया पैसा डूब जाता है। तवज्जो भी नहीं मिलती। ये दावे शनिवार को मुंबई से आए हस्ताक्षर विशेषज्ञ मानक लाल अग्रवाल ने किए।
विज्ञापन


उन्होंने ढाई इंच के, ऊपर की तरफ उठते हस्ताक्षर को आइडियल बताया। यहां आयोजित एक व्याख्यान में हस्ताक्षर देखकर संबंधित व्यक्ति के बारे में बताने वाले मानक लाल का कहना था कि किसी का भाग्य नहीं बदल सकता, पर हस्ताक्षर में सुधार से भाग्य में सुधार का रास्ता प्रशस्त हो सकता है। कार्यक्रम में अर्पित मेहरा, अतुल मेहरा, डॉ. राव विक्रम सिंह, भानू शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जानिए हस्ताक्षर का महत्व
 हस्ताक्षर की शुरुआत नीचे से ऊपर की तरफ करनी चाहिए। पहले शब्द का पहला अक्षर बड़ा, सुंदर होना चाहिए और दूसरे शब्द का पहला अक्षर उससे लगभग 20 प्रतिशत छोटा होना चाहिए। अन्य अक्षर ऊपर की तरफ जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यदि व्यवसायी के हस्ताक्षर में अंतिम अक्षर छोटा है तो उन्हें अपने कार्य का उचित प्रतिफल नहीं मिलेगा। ऐसे व्यक्ति का पैसा डूब रहा होगा। वे पैसा मांगने में भी संकोच करेंगे। इसके विपरीत अंतिम अक्षर जितना खूबसूरत होगा, उतना परफैक्ट होंगे। पैसा, इज्जत, दोस्ती बढ़ेगी। 

 साढ़े तीन इंच से बड़े हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति कंजूस होता है, जबकि दो इंच से छोटे हस्ताक्षर वाला व्यक्ति भविष्य की चिंता कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed