फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the courses are not recognized then do not take admission in degree colleges

Kanpur News: कोर्सों की मान्यता नहीं है तो डिग्री कॉलेज न लें दाखिला

Wed, 10 Sep 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
If the courses are not recognized then do not take admission in degree colleges
कानपुर। बाराबंकी के रामस्वरूप मेमोरियल विवि (एसआरएमयू) में हुए बवाल के बाद सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की जांच कराए जाने का आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के दूसरे ही दिन छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को बिना मान्यता वाले कोर्सों में प्रवेश न लेने का नोटिस जारी किया है। बिना मान्यता वाले कोर्स में अब विवि परीक्षा फॉर्म नहीं भराएगा। साथ बुधवार को सभी प्राचार्यों की बैठक भी बुलाई है। जांच के लिए कमेटी भी बनाई है।
विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने बिना मान्यता संचालित पाठ्यक्रमों को लेकर कमर कस ली है। उन महाविद्यालयों को नोटिस भेजा गया है जहां एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीसीए, एमसीए, बीपीएड, एमपीएड, बीबीए, एमबीए, बीएड, एमएड जैसे पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। विवि में संचालित कोर्सों के संचालन के लिए विवि की मान्यता के साथ अलग-अलग काउंसिल की भी अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन


जैसे बीटेक के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई), एलएलबी के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया, दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों में डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल, बीएड व बीपीएड जैसे पाठ्यक्रमों के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन और फार्मेसी के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता लेना अनिवार्य है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सभी प्राचार्यों व प्रबंधकों से नए शिक्षण सत्र में पाठ्यक्रम संचालन के मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र तत्काल साझा करने का निर्देश दिया है। अगर किसी कॉलेज के पास अभी प्रमाण पत्र नहीं है तो वह नए सत्र में छात्र-छात्राओं को प्रवेश न दें। ऐसे छात्रों को विवि परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
निजी विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितता के विरोध में छात्र संघ बहाली मोर्चा के सदस्यों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकांश निजी शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से विभिन्न प्रकार से अवैध वसूली की जा रही है। छात्रों ने छात्र संघ चुनाव बहाली की भी मांग की। साथ ही फाइन या किसी भी प्रकार की जबरन धन वसूली की प्रथा को तत्काल समाप्त करने की मांग की। जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अभिजीत राय, अनस साहू, शरद कनौजिया, पुष्पांशु सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed