फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If Aadhaar card is not updated, you will not get admission in school, you may be deprived of scholarship.

Kanpur News: आधार कार्ड अपडेट नहीं तो स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश, छात्रवृत्ति से हो सकते वंचित

Sat, 13 Sep 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
If Aadhaar card is not updated, you will not get admission in school, you may be deprived of scholarship.
कानपुर। यदि अभिभावकों ने समय रहते अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया तो बच्चे स्कूल में प्रवेश और छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। यह निर्देश शुक्रवार को जिलाधिकारी ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बैठक में दिए।
विज्ञापन


डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सहयोग से प्रदेशभर में अभियान चलाकर बच्चों के आधार को बायोमीट्रिक अपडेट किया जा रहा है। वहीं जो बच्चे पांच से सात और 15 से 17 की आयु पूरी कर चुके हैं उनके आधार बनाए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि पांच साल की उम्र पर पहला और 15 साल की उम्र पर दूसरा बायोमीट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आई स्कैन और फोटो) अपडेट किया जा रहा है। डीएम ने अभिभावकों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, डाक व बैंकिंग संस्थानों को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आधार अपडेट करवाएं।
विज्ञापन


जिले में 52.33 लाख आधार कार्ड अपडेट
जिले में 52.33 लाख आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। जुलाई 2025 में 10,011 नए नामांकन और 62,571 अपडेट हुए। जनपद में फिलहाल 243 सक्रिय किट काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed