फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Identify herbs, build herbal kitchen clinics at home, Ayurvedic experts will start free camps

जड़ी-बूटियां पहचानें, घर में बनाएं हर्बल किचन क्लीनिक, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ शुरू करेंगे निशुल्क शिविर

Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Identify herbs, build herbal kitchen clinics at home, Ayurvedic experts will start free camps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर के लोग जड़ी-बूटियों को पहचानकर और उनके उपयोग जानकर महामारी काल में भी अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। घर की बालकनी या लॉन में औषधीय महत्व के सुंदर दिखने वाले पौधे लगाकर हर्बल किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन


मौसमी बीमारियों और रोग काल में इनका प्रयोग करके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही आयुर्वेदिक शिविर शृंखला शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में आयुर्वेद के प्रति जागरुकता और संस्कार पैदा किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अशोक नगर स्थित रायश्री आयुर्वेदा में आयुर्वेद विशेषज्ञों की बैठक हुई। इसमें शिविर शृंखला के संबंध में चर्चा हुई। पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी, डॉ. मनीष यादव, जड़ी-बूटी विशेषज्ञ राजेश शुक्ला और डॉ. सैयद सरफराज हुसैन और डॉ. सिद्धार्थ मित्तल ने बताया कि इस जाड़े में खांसी, जुकाम, फ्लू आदि मौसमी बीमारियां तो आईं लेकिन कोरोना काल की वजह से लोगों ने काढ़े का इस्तेमाल किया। इसकी वजह से कफ सिरप की नौबत नर्हीं आई। बैठक में डॉ. विजयपाल सिंह कटियार, डॉ. सुरेश मिश्र, डॉ. अशोक पांडेय, डॉ. राजेश कटियार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed