{"_id":"65aac57ebc39c4011207ece6","slug":"icy-winds-blew-throughout-the-day-the-night-temperature-was-24-degrees-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-7884-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिन भर चली बर्फीली हवाएं, रात का पारा 2.4 डिग्री रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिन भर चली बर्फीली हवाएं, रात का पारा 2.4 डिग्री रहा
विज्ञापन
कानपुर देहात। सर्द और बर्फीली हवाओं के चलते गुरुवार की रात न्यूनतम पारा लुढ़क कर 2.4 डिग्री जा पहुंचा। शुक्रवार को दिन भर आसमान में धुंध छाई रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। अगले चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरे छाए रहने के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। लगातार गिर रहे पारे से आम जनजीवन के साथ पशु पक्षी बेहाल हैं। ठंड की वजह से पेड़ों पर रहने वाले पक्षी अचेत नजर आने लगे हैं। गुरुवार की रात अचानक से गिरे तापमान से गलन और बढ़ गई। दिन में बदली छाए रहने व बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी रोज की अपेक्षा काफी कम रही। हालांकि कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद हैं। कई जगह लोगों को अलाव जलाकर आग तापते देखा गया। फुटपाथ पटरी पर रेहली लगाने वालों के साथ मजदूरों और रिक्शा चालकों को इस ठंड में काफी दिक्कत उठानी पड़ीं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बर्फीली हवाएं चलेंगी। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार रात 2.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जबकि अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। अभी पाला गिरने से गलन बनी रहेगी।
-- -
सरकारी स्तर पर जले अलाव भी ठंडे
ठंड बढ़ने के बावजूद नगर निकाय प्रशासन अलाव जलाने को लेकर गंभीर नहीं है। जिन स्थानों पर कुछ दिन पहले अलाव जलाए गए वह अब ठंडे नजर आ रहे हैं। अकबरपुर माती, कोतवाली रोड, रूरा रोड पर लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। कुछ जगहों पर लकड़ियां गीली होने की वजह से अलाव ठीक से नहीं जले। जिससे राहगीर व बाजार आए लोग ठिठुरते रहे।
--
विज्ञापन
सरकारी स्तर पर जले अलाव भी ठंडे
ठंड बढ़ने के बावजूद नगर निकाय प्रशासन अलाव जलाने को लेकर गंभीर नहीं है। जिन स्थानों पर कुछ दिन पहले अलाव जलाए गए वह अब ठंडे नजर आ रहे हैं। अकबरपुर माती, कोतवाली रोड, रूरा रोड पर लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। कुछ जगहों पर लकड़ियां गीली होने की वजह से अलाव ठीक से नहीं जले। जिससे राहगीर व बाजार आए लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन