{"_id":"695d738aa760759dd6025882","slug":"icc-cricket-academy-wins-kids-premier-league-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-138887-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने जीता किड्स प्रीमियर लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने जीता किड्स प्रीमियर लीग का खिताब
विज्ञापन
कानपुर। डाॅ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में रविवार को आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने आरके वाजपेयी इलेवन को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता। मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेला गया।
आरके वाजपेयी इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर में मात्र 66 रन पर आउट हो गई। टीम से अयांश जायसवाल ने 24 व आईमन ने 10 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में विकास कुमार ने तीन, मोहित यादव व आदित्य प्रजापति ने दो-दो विकेट लिए। वहीं आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने 10.1 ओवर में पांच विकेट पर 67 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में मोहित यादव ने 17 व आशीष कश्यप ने 13 रन बनाए तो गेंदबाजी में करन राठौर ने तीन, आईमन व आरुष दुबे ने एक-एक विकेट झटका। मैन ऑफ द मैच विकास कुमार को चुना गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब एनटी क्रिकेट एकेडमी के विराज द्विवेदी को, श्रेष्ठ बल्लेबाज आरके वाजपेयी इलेवन के आइमन को और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट एकेडमी के आदित्य प्रजापति को दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्व सत्यजीत गुप्ता, गौरवेंद्र स्वरूप, अवयेंद्र स्वरूप, आईएम रोहतगी, वीरेंद्र शुक्ला ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। लीग का संचालन मनोज कुरील ने किया। मौके पर इमरान एहसान, मोहम्मद याकूब, सुधीर श्रीवास्तव, रवि सक्सेना, प्रदीप, इस्लाम आजाद, माजिद इरशाद, संजीत शर्मा, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।