फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IB started investigation, police changed Tahrir, name changed friendship again case of molesting sister

आईबी ने शुरू की पड़ताल, पुलिस ने बदलवा दी तहरीर, नाम बदलकर दोस्ती फिर बहन से छेड़छाड़ करने का मामला

Sat, 16 Jan 2021 04:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
IB started investigation, police changed Tahrir, name changed friendship again case of molesting sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में नाम बदलकर भाई से दोस्ती फिर बहन से छेड़छाड़ करने के मामले में आईबी ने अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर थाने में बुलवाकर उन्हें बदनामी का डर दिखाकर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गुरुवार को बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने साथियों संग भाई को पीट दिया था। पीड़ित युवक ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं संग थाने में तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी गैर धर्म का है, उसने पहले खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की फिर उसकी बहन से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस गैर समुदाय का मामला होने के चलते इसे दबाने में लग गई और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। आईबी ने मामले की जानकारी जुटाई तो उसे पुलिस से मारपीट का मामला होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पूरे परिवार समेत शुक्रवार को थाने बुलाया और छेड़छाड़ वाली बात तहरीर से हटाने को कहा। सिर्फ मारपीट की तहरीर में आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर संतुष्ट करने का प्रयास किया। सीओ गोविंद नगर विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर पीड़िता की कोई शिकायत है तो वह प्रार्थना पत्र दे सकती है, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed