फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I will not let my daughter's doli be lifted... Shishupal used to threaten

Kanpur News: बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा...धमकी देता था शिशुपाल

Wed, 13 May 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
I will not let my daughter's doli be lifted... Shishupal used to threaten
झींझक। शिशुपाल प्रेमिका को अपना बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को आतुर रहता था। वह प्रेमिका की मां को धमकी देता था कि तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा। घटना की जानकारी परिजन को होने के बाद दोनों के बीच आई दूरियों के कुछ महीनों पहले शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया।
विज्ञापन


अकारू निवासी सोनेलाल निसंतान थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी तबीयत खराब हो जाने पर उनका भांजा शिशुपाल उनकी देखरेख करने के लिए उनके घर आ गया था। यहां रहने के दौरान उसकी मामा के घर से सटे घर में रहने वाली दूर की रिश्तेदार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेमिका की हत्या होने के बाद प्रेमिका के परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। प्रेमिका की मां ने बताया कि शिशुपाल के बेटी से करीब छह माह पहले संबंध बन गए थे। उनके संबंध में गांव का एक युवक भी सहयोग करता था। जब शिशुपाल आगरा नौकरी पर जाता था तो बेटी के गतिविधियों की जानकारी वह उसे देता था। कुछ समय पहले परिजन को उनके संबंध की जानकारी हुई थी। इस पर उसने व पति ने बेटी को समझाया था। बेटी ने शिशुपाल से बात करना बंद कर दिया तो शिशुपाल आगरा से गांव लौट आया था। वह उसको बेटी की डोली न उठने देने की धमकी देता रहता था। सोमवार को भी शिशुपाल ने उसे यही धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे नहीं मालूम था कि शिशुपाल इतना निर्दयी निकलेगा कि वह उसकी बेटी की हत्या कर देगा। वहीं पुलिस की छानबीन में सामने आया कि दोनों के संबंधों को लेकर मंगलवार को उनके परिजन के बीच बातचीत हुई थी। इसमें दोनों एक-दूसरे से अलग रहने के लिए राजी हो गए थे। .....

पांच भाइयों में सबसे छोटा था शिशुपाल

शिशुपाल के आत्महत्या करने की जानकारी उसके गांव रामगढ़ सरैया पहुंचने पर उसकी मां सावित्री, भाई ऊदल, उमाशंकर, राजू, नेत्रपाल, बहन पुष्पा रोते बिखलते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। भाई उमाशंकर ने बताया कि शिशुपाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मामा सोनेलाल के बीमार पड़ने पर मां ने उसे देखरेख के लिए उनके पास भेज दिया था। शुगर के चलते मामा का पैर कट गया था, फिर उनकी मौत हो गई थी। इलाज में मामा की खेती भी बिक गई थी। इसके बाद से मामी सोमवती बकरीपालन व कुछ जमीन पर फसल उगाकर भरण-पोषण करती हैं। अकारू आने के बाद से शिशुपाल ने उससे बात करनी बंद कर दी थी और गांव आना भी न के बराबर कर दिया था। घटना के दौरान मामी खेतों पर बकरी चराने के लिए गई थीं। भाई घर पर अकेला था, पड़ोसियों ने जब उसका शव फंदे पर देखा तो छोटे मामा शिवरतन ने उन्हें भाई के आत्महत्या की जानकारी दी।






...........

पोस्टमार्टम के लिए एक साथ गए शव

शिशुपाल व प्रेमिका के संबंध से उनके परिजन खुश नहीं थे और दोनों के बीच में बने संबंध को खत्म करवाना चाहते थे। मगर मंगलवार को प्रेमिका की हत्या के बाद शिशुपाल के आत्महत्या कर लेने पर परिजन एक ही लोडर में दोनों शव रखकर पोस्टमार्टम के लिए अकबरपुर ले गए। यहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशुपाल की मौत फंदा लगाने की दम घुटने की वजह से होना पाई गई जबकि प्रेमिका की मौत अधिक रक्तश्राव से होना पाया गया। धारदार हथियार से हमला किए जाने से प्रेमिका की ट्रैकिया कट गई थी। गर्दन पर खरोंच के निशान व गाल पर चोट का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह बयां कर रही कि प्रेमिका की गर्दन काटने के दौरान दोनों के बीच संघर्ष नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद प्रेमिका के परिजन उसका शव अकारू ले गए जबकि शिशुपाल का शव उसके परिजन रामगढ़ सरैया ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed