फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I received a message about my driving license being made, but my card was stuck.

Kanpur News: ड्राइविंग लाइसेंस बनने का मैसेज आया पर कार्ड अटका

Fri, 02 Jan 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
I received a message about my driving license being made, but my card was stuck.
कानपुर। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा काम प्राइवेट कंपनी को सौंपे जाने के बाद से आवेदकों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। स्थिति यह है कि परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनने का एसएमएस तो आवेदकों के मोबाइल पर आ रहा है, लेकिन लाइसेंस की डिलीवरी नहीं हो पा रही। प्रिंटिंग और डिस्पैच की लचर व्यवस्था के चलते जिले में 300 से अधिक आवेदक पिछले एक वर्ष से लाइसेंस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जूही निवासी वरुण पांडेय ने छह अक्तूबर 2024 को पनकी स्थित ड्राइविंग टेस्ट कार्यालय में लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की थी। इसके कुछ दिन बाद मोबाइल पर लाइसेंस बनने का संदेश भी मिला, लेकिन अब तक उनका लाइसेंस घर नहीं पहुंचा। इसी तरह पनकी निवासी अनिल कुमार ने 23 मई 2025 को ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा पास की थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें भी लाइसेंस बनने का मैसेज मिला, लेकिन आज तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ। परेशान आवेदक लगातार सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शिकायत करने पर पता चलता है कि उनका लाइसेंस लखनऊ से डिस्पैच ही नहीं हुआ हैं। विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था से लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अब तक नतीजा शून्य है।
विज्ञापन

जिन लोगों तक लाइसेंस नहीं पहुंचा है उनके नाम निदेशालय भेज दिए गए हैं। लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही सभी आवेदकों के घर लाइसेंस पहुंचेंगे। - संतोष कुमार, आरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed