{"_id":"57e3a63e4f1c1bfc61a821ce","slug":"i-pill-is-not-a-safe-for-contraceptive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सेफ नहीं है गर्भ निरोधक गोलियाें का ज्यादा यूज'' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सेफ नहीं है गर्भ निरोधक गोलियाें का ज्यादा यूज''
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
विज्ञापन
अनचाहा गर्भ रोकने के लिए अक्सर स्त्री शारीरिक संबंध बनाने के बाद आई-पिल जैसी गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। यह कुछ हद तक सही भी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बार-बार सेवन से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं। अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
दरअसल आई-पिल के पहली बार सेवन करने से करीब 99 प्रतिशत यह तय रहता है कि गर्भधारण नहीं होगा, लेकिन जैसे ही हम इसका बार-बार सेवन शुरू कर देते हैं इसकी कैपेसिटी कम होती जाती है। मतलब दूसरी बार डाक्टर इसके सेवन से गर्भधारण न होने का चांस 90 प्रतिशत बताते हैं इसके बाद यह प्रतिशत धीरे-धीरे कम होता जाता है। पॉप्युलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी सलाहकार डा. आलोक बनर्जी बताते हैं कि इसका सेवन बार-बार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है I-pill
गर्भ निराेधक गाेलियां
I-pill एक गर्भनिरोधक गोली (contraceptive pill) है जिसे स्त्री द्वारा तब लिया जाता है जब उसकी इच्छा अभी गर्भधारण की नहीं होती है और वैसे तो बाजार में कई सारे तरह की ऐसी दवाएं मौजूद है जो गर्भधारण को रोकती है लेकिन फिर भी i pill इसलिए अलग है क्योंकि i pill को सावधानी बरतने के बाद ( कंडोम के इस्तेमाल) भी अगर आपको अंदेशा है कि आप pregnant हो सकती है तो 72 घंटों के दौरान कभी भी लिया जा सकता है और या फिर यौन सम्बन्ध बनाने के बाद आपका फैसला अभी माँ नहीं बनने का है तो आप अपने भावुकता में लिए गये फैसले को बदल सकती है |