फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   I had been abused, I could not take the bullet, death was my destiny...post of accused goes viral

Hardoi: गाली खा चुका था, गोली नहीं खा सकता था, मृत्यु नियति थी ...ससुर की हत्या के आरोपी का पोस्ट वायरल

Wed, 18 Feb 2026 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
I had been abused, I could not take the bullet, death was my destiny...post of accused goes viral
ससुर की हत्या के आरोपी मनमोहन की पोस्ट वायरल - फोटो : अमर उजाला
पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ससुर की हत्या में आरोपी दामाद की सोशल मीडिया पोस्ट बुधवार देर शाम वायरल हो गई। इसमें दावा है कि दामाद ने आत्मरक्षा की, मृत्यु नियति थी। एक का जाना तय था। शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज थाना क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी अशोक बाबू अग्निहोत्री (51) की मंगलवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र में हॉकी और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र में हथौड़ा तिराहे पर तब हुई थी जब वह अपनी बहन अलका के साथ रामताल मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन


मामले में मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर दामाद मनमोहन मिश्रा समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। अब आरोपी मनमोहन मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट की है। अशोक बाबू का नाम लिए बिना लिखा है कि बिना लाइसेंस लोडेड रिवॉल्वर रखा आदमी जो मुझे मारने के लिए तत्पर था। मेरा कोई इंटेंशन नहीं था मारने का। दामाद ने आत्मरक्षा की बस। अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि एक अंतिम कोशिश थी रिश्ता बचाने की। गाली पहले ही खा चुका था। गोली नहीं खा सकता था।
विज्ञापन


सफाई भी दी, आरोप भी लगाए
पोस्ट में मनमोहन ने लिखा कि इनसे (मृतक से) न तो कुछ चाहिए था न है और न होगा। लड़की दी थी वो भी शायद दे नहीं पाए। दावा किया कि 50 लाख रुपये का टर्म प्लान भी करवाया था। आरोप लगाया कि बाप, बेटी और भाई मुझे मारना चाहते थे। यह भी लिखा कि इनका काम ब्याज पर रुपये देने का है। बेटी इंवेस्ट करके वहां भी कुछ अलग रिटर्न चाह रहे थे। दामाद को नौकर बनाने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed