{"_id":"67e3f7dd98897cc89d05da30","slug":"i-am-going-to-hang-myself-in-school-right-now-as-soon-as-the-teacher-s-chat-went-viral-there-was-a-stir-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैं अभी स्कूल में फांसी लगाने जा रहा हूं.. शिक्षक का चैट वायरल होते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैं अभी स्कूल में फांसी लगाने जा रहा हूं.. शिक्षक का चैट वायरल होते ही मचा हड़कंप
Wed, 26 Mar 2025 06:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:33 PM IST
सार
शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका पर दो वर्षों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला सरसौल विकासखंड के घाटूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय का है।
विज्ञापन
चैट व पीड़ित शिक्षक विनोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरसौल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय घाटूखेड़ा में तैनात शिक्षक विनोद कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हुआ। शिक्षकों के व्हॉट्सएप ग्रुप में भेजे गए 1.43 मिनट के वीडियो में विनोद ने प्रधानाध्यापिका पूनम शाह पर डेढ़ वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद शिक्षक ने एक व्हॉट्सएप ग्रुप पर लिखा कि मैं अभी स्कूल में फांसी लगाने जा रहा हूं। इसके जिम्मेदार लापरवाह बीईओ और संबंधित अधिकारी होंगे। चैट वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
शिक्षक ने आरोप लगाया कि इस मामले में वह खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर बीएसए तक से शिकायत कर चुका है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ग्रुप में ही उसे समझाना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ साथी शिक्षक विनोद से मिलने स्कूल पहुंच गए। पीड़ित शिक्षक ने बताया लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी महाराजपुर थाने में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन प्रधानाध्यापिका को महिला होने का फायदा मिला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही बेइज्जत किया। तब से कक्षाएं अलग चलती थी और कभी एक दूसरे से बातचीत नहीं हुई।

प्रधानाध्यापिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप
कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान नर्वल जीआईसी में 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा केंद्र में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद पांच दिन की बीआरसी में समेकित शिक्षा की ट्रेनिंग थी। मंगलवार को विद्यालय पहुंचा। उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के दौरान प्रधानाध्यापिका ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक ने अभी तक उनसे कोई शिकायत नहीं की है। समस्या है तो आकर मिलें। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जिसकी गलती होगी, उस पर कार्यवाही की जाएगी।