Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband used to gave physical and mental torture for dowry in kanpur

हैवानियत की हद: नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था पति, घंटों रखता था निर्वस्त्र...देवर भी निकला दानव

Sun, 05 Feb 2023 05:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 05:30 AM IST
सार

गोविंदनगर थाना क्षेत्र में महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ निवासी पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Husband used to gave physical and mental torture for dowry in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मेरे साथ हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। आए दिन जबरन शराब और सिगरेट पिलाकर नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था। फिर मोबाइल से तस्वीरें खींचकर बदनाम करता था। दहेज प्रताड़ना का ऐसा सनसनीखेज मामला कानपुर में आया है।

विज्ञापन

ऐसे ही संजीदा आरोप लगाते हुए महिला ने गोविंदनगर थाने में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति उसको कई-कई घंटों तक निर्वस्त्र करके रखता था। इससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति प्रायः कई-कई दिनों तक उसे अकेला छोड़कर बिना बताए कहीं चला जाता था।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी लखनऊ, खारिका निवासी युवक से शादी हुई थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती होने पर डॉक्टर के पास लेजाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि देवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने प्रताड़ित करने की हद पार कर दी। इस पर वह बीते 17 जनवरी को मायके में आकर रहने लगी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

देवर करता था छेड़खानी
पीड़ित महिला ने बताया कि अगस्त 2022 में देवर आकाश चौहान उर्फ रजत पुणे से आया। उसने कई बार मेरे से छेड़खानी की। जब-जब अपने पति से उसकी शिकायत करती थी, तो वो कहता था कि तुम हम भाइयों के बीच लड़ाई करवाना चाहती हो।

पीड़िता बोली- पति के दूसरी लड़कियों से भी हैं संबद्ध
महिला ने बताया कि उसको पति के बैग से कई लड़कियों की फोटो और लेटर मिले हैं। उन्हें पढ़ने से स्पष्ट हो गया कि पति एक अय्याश व्यक्ति है और उसके संबंध कई लड़कियों से भी हैं। इसके बारे में पूछने पर पति बेरहमी से मारता पीटता था।

पीड़िता का कोई भाई नहीं है और माता और पिता वृद्ध हो चुके हैं। इसलिए उसने अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए किसी से कोई शिकायत नहीं की, बल्कि अपनी किस्मत को कोसती रही। वहीं, लोक लज्जा के कारण अभी तक अपने साथ हुए अत्याचारों की जानकारी किसी को नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed