{"_id":"65c90dd42cab384340061344","slug":"husband-threatened-to-marry-for-the-third-time-if-dowry-demand-was-not-met-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दी तीसरी शादी करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दी तीसरी शादी करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 11 Feb 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज जिले के तिर्वा में शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों की तीसरी शादी करने की बात सुन विवाहिता ससुराल छोड़ मायके चली गई। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन दहेज की मांग पर अड़े रहे। महिला ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठठिया थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी सरिता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि परिजनों ने मई 2023 में औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के कछपुरामऊ गांव निवासी योगेंद्र प्रताप के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजन शादी में कम दहेज का ताना मारकर प्रताड़ित करने लगे और बाइक व एक सोने की चेन की मांग करने लगे। कुछ दिन पहले पति योगेंद्र प्रताप, ससुर रामप्रकाश, सास रुकमणी, जेठ मनोज, जेठानी सुनीता, देवर सुशील व बेला थाना क्षेत्र के बरकसी गांव निवासी अनूप कुमार बात कर रहे थे कि जैसे पहली पत्नी को छोड़ दिया था, वैसे ही इसको भी छोड़ देंगे।
तीसरी शादी कर अधिक दहेज लेने की बात सुनते ही अगले दिन वह मायके चली गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने ससुरालियों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत सात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।