Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband strangled his wife to death she had come to her parents house after a dispute accused absconding

Unnao: पति ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा, विवाद के बाद आई थी मायके, आरोपी फरार…तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 15 Mar 2025 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Mar 2025 10:36 AM IST
सार

Unnao News: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मायके आई पत्नी की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Husband strangled his wife to death she had come to her parents house after a dispute accused absconding
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में चकलवंशी कस्बे के एक गांव में मायके आई महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी और भाग निकला। घटना के समय महिला के बाबा फाग में शामिल होने गए थे और दादी बकरियां चराने गई थीं। देर शाम दादी लौटी और पौत्री का शव देख बेहाल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी निशा (24) पत्नी मनीष दो दिन पहले तीन साल की बेटी परी के साथ माखी थानाक्षेत्र के गंगाखेडा मायके आई थी। शुक्रवार को बाबा तेजीलाल फाग में शामिल होने गए थे। दादी रामश्री बकरियां चराने गई थी। देर शाम दादी घर लौटी, तो देखा कि पौत्री का शव घर के अंदर छप्पर के नीचे जमीन पर पड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला के गले में निशान मिले
उसके पास में उसकी तीन साल की बेटी बैठी थी। पड़ोसियों के साथ बाबा भी घर पहुंचे। पुलिस की जांच में महिला के गले में निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बाबा ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद होने से दो दिन पहले पौत्री घर आ गई थी।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
गुरुवार को उसका पति मनीष भी आया था। रातभर दोनों साथ रहे। शुक्रवार को घटना के बाद से दामाद गायब है। पुलिस की जांच में मृतका की बेटी ने पापा द्वारा मारने की बात बताई है। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा  है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फरार पति का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में रहता है पिता
मृतका के बाबा तेजीलाल ने बताया कि वह पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। बेटा सुनील पत्नी और बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र में रहकर नौकरी करता है। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। बाबा के मुताबिक चार साल पहले पौत्री की शादी की थी। बड़ी बेटी की शादी करने के बाद बेटा कुरुक्षेत्र चला गया था। विवाहिता बेटी ही घर आती-जाती रहती थी।

मातम में बदलीं त्यौहार की खुशियां
जिस गांव में होली के फाग गाए जा रहे थे, दरवाजे आने पर लोग फाग टोली का स्वागत कर रहे थे। वहां हुई इस घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया। फाग बंद कर टोली में शामिल ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे। होली गीतों की जगह रोने की आवाज आने लगी। वृद्ध बाबा, दादी, बेटे और बहू के आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed