{"_id":"5b6c68c84f1c1bf6548b7851","slug":"husband-murdered-wifes-lover-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति दरवाजे पर और वो डूबी थी प्रेमी के इश्क में, अंदर जाते ही नजर चारपाई पर पड़ी, कमरा खून से सन गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति दरवाजे पर और वो डूबी थी प्रेमी के इश्क में, अंदर जाते ही नजर चारपाई पर पड़ी, कमरा खून से सन गया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Aug 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज कस्बा में पत्नी को प्रेमी के साथ बंद घर में अकेला पाकर पति ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जांच की और मौके से चाकू बरामद कर लिया। पुलिस हत्यारोपी की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।
बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव सातन निवासी संजय रैदास की शादी दो साल पहले अचलंगज के मवईवा माफी गांव निवासी पूजा से हुई थी। घर में पत्नी व मां के बीच आए दिन विवाद के चलते वह चार महीने से अचलगंज कस्बा में हड़हा मोड़ निवासी ओमकार के मकान में किराए के कमरे में रह रहा था। संजय उन्नाव की एक साबुन एजेंसी में साबुन सप्लाई का काम करने लगा।
इसी दौरान उसे पत्नी के उसके मायके मवइया गांव निवासी जितेंद्र यादव (22) से अवैध संबंध होने की जानकारी हुई। संजय के घर पर न होने की पर जितेंद्र अक्सर उसके घर आता था। शक को यकीन में बदलने के लिए गुरुवार शाम संजय जल्दी घर आ गया। दरवाजे पर दस्तक दी तो दरवाजा भीतर से बंद था। करीब 20 मिनट बाद पूजा ने दरवाजा खोला।

Trending Videos
तभी उसकी नजर चारपाई पर पड़ गई
डेमो पिक
संजय ने पत्नी से दरवाजा खोलने में देरी का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाई। तभी उसकी नजर चारपाई पर रखे नए मोबइल फोन पर पड़ गई। पूछने पर पत्नी बताया कि फोन जितेंद्र का है। जितेंद्र के घर में छिपे होने पर वह उसे तलाश करने लगा तो जितेंद्र बाथरूम के ऊपर बनी दुछत्ती में छिपा मिला। संजय आग बबूला हो गया।
उसने घर में रखी सब्जी काटने वाली चाकू उठाई और जितेंद्र के सीने व पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में बाएं तरफ चाकू घुसने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद संजय अचलगंज पुलिस थाने पहुंचा पुलिस को अपनी करनी बताई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंची।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि जितेंद्र के पिता शिवमंगल की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।