Marital Affairs: प्रेम संबंधों में बाधक बन रही पत्नी को दी दर्दनाक मौत, कुएं में मिला था शव, पढ़े पूरा मामला
दिबियापुर में पत्नी की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पति ने भाई और प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पति और देवर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर में दस दिन पहले गांव बख्ताबरपुर स्थित कुएं में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति और देवर अभी भी फरार हैं।
पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध में बाधक बनी पत्नी को प्रेमिका और भाई के साथ मिलकर पति ने मार कर शव कुएं में फेंक दिया था। गांव बख्ताबरपुर में 31 अगस्त की सुबह एक महिला का शव कुएं में पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त गांव की मीना देवी पत्नी मंगल सिंह के रूप में हुई थी।
घटना की जांच करने एसपी चारू निगम, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थीं। तब पति व परिजन फरार हो गए थे। मृतका के बेटे ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंकने की पुष्टि हुई थी।
तब मृतका के भाई राजकुमार उर्फ झब्बू पुत्र सेवाराम निवासी अटसू अजीतमल ने जीजा मंगल, देवर टिंडे उर्फ संजय व रिश्ते में देवरानी रेखा पत्नी संतोष के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्यारोपी रेखा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
सीओ सुरेंद्र नाथ के अनुसार, मृतका के पति मंगल सिंह के रेखा से संबंध थे। जिसका पत्नी मीना विरोध करती थी। इसी के चलते भाई और प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। कहा कि पति व देवर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।