फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband murdered wife in moving train in kanpur

ट्रेन में पत्नी की हत्या करने के बाद पी रहा था चाय, हैवान बने पति का प्लान जानकर होश उड़ जाएंगे

Sun, 23 Dec 2018 09:08 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
husband murdered wife in moving train in kanpur
मृतका की फाइल फोटो, आरोपी पति
कानपुरः वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि कोच में यात्रा कर रहे अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे, उसी दौरान मैंने मौका पाकर सो रही पत्नी गुड़िया का गला दबा दिया। गुड़िया ने जान बचाने के लिए हाथ-पैर चलाए। घुटी-घुटी सी चीख भी निकली लेकिन ट्रेन की आवाज में उसकी आवाज दब गई।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या के बाद वह न तो ट्रेन से उतरा और न कहीं भागा। सीट पर शव के बगल में बैठकर चाय-नाश्ता करता रहा। उसे लगा था कि स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पत्नी की आकस्मिक मौत होने की बात लोगों से कहेगा। डॉक्टर चेकअप कर उसे मृत घोषित कर देगा और वह चुपचाप शव का अंतिम संस्कार देगा। लेकिन रेलवे के डॉक्टर ने गुड़िया के गले में चोट का निशान देखकर हत्या का शक जताया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन



पति ने चलती ट्रेन में पत्नी को उतारा मौत के घाट, यात्रियों के सामने करता रहा नाटक, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर से निकलने से लेकर हत्या तक की कहानी सिलसिलेवार बयां कर दी

जीआरपी प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि वीरेंद्र ने गुड़िया की हत्या का जुर्म कबूल लिया। पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह का डर और पछतावा नजर नहीं आया। उसने मुंबई के घाटकोपर स्थित घर से निकलने से लेकर गुड़िया की हत्या तक की कहानी सिलसिलेवार बयां कर दी। वीरेंद्र के अपनी भाभी रीना और गुड़िया के परिवार के एक करीबी से रिश्तों की बात भी सामने आई हैं। इन बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।

गुड़िया शेषराम की इकलौती बेटी थी। खेतीबाड़ी करने वाले शेषराम के चार बेटे हैं। सभी प्राइवेट नौकरी करते हैं। शेषराम ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में हैसियत से ज्यादा खर्च किया था। बाद में बुलेट की मांग पूरी नहीं कर सके तो वीरेंद्र ने गुड़िया की हत्या कर दी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके और ससुराल वाले गुड़िया का शव अंतिम संस्कार के लिए सिद्धार्थ नगर लेकर चले गए। 

पति ने चलती ट्रेन में पत्नी को उतारा मौत के घाट, यात्रियों के सामने करता रहा नाटक, ऐसे हुआ खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed