फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband hanged himself after wife went to her parents house in Farrukhabad, tried to call him several times on

Farrukhabad: पत्नी के मायके जाने के बाद फंदे पर लटका पति, फोन पर कई बार बुलाने का किया था प्रयास, परिजन बेहाल

Wed, 06 Dec 2023 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Dec 2023 04:13 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: थानाध्यक्ष जेपी शर्मा और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि भूरे की ससुराल मऊदरवाजा थाने के गांव आकलगंज में है। भाई रामवीर ने थाने में फौती सूचना दी है।

विज्ञापन
Husband hanged himself after wife went to her parents house in Farrukhabad, tried to call him several times on
मृतक की फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज कस्बे में अलग मकान में रह रहे पति ने पत्नी के मायके चले जाने से खफा होकर फंदा लगा लिया। सुबह मां के पहुंचने पर लटका देख चीख निकल गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी भूरे राजपूत (36) खेती किसानी करता था। कुछ दिन पहले पत्नी विनीता देवी मायके चली गई। भूरे ने कई बार फोन करके उसे बुलाया। जब वह नहीं आई, तो गुस्से में बच्चों को पीटने लगा। बच्चों ने इसकी जानकारी मां को दे दी। मंगलवार को विनीता गांव पहुंची और तीनों बच्चों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

इससे आहत भूरे ने नवनिर्मित आवास की एक दीवार में बने छेद में अंगोछा बांधकर फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह मां रामपोथी देवी भूरे के घर पहुंची। दरवाजा खोलते ही फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। चीख-पुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांव के ही निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने थानाध्यक्ष को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई रामवीर ने थाने में दी है सूचना
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि भूरे की ससुराल मऊदरवाजा थाने के गांव आकलगंज में है। उसकी बड़ी बेटी वंदना (13), नंदी देवी (5), परी (3) और पुत्र आर्यन (1) है। पिता लज्जाराम की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई रामवीर ने थाने में फौती सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed