फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband gives triple talaq to wife because she is not withdraw the case

कोर्ट में चल रहे मामले से नाराज होकर पति ने मुकदमा वापस न लेने पर पत्नी को बोला तीन तलाक

Thu, 03 Oct 2019 08:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq to wife because she is not withdraw the case
तीन तलाक पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन में तीन तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कोर्ट में चल रहे मामले से नाराज होकर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया और मौके से भाग गया। मायके में रह रही पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला कबीर नगर निवासी शाजिया अंजुम पुत्री कलीम उल्ला ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 5 जनवरी 2008 को अशरफ उल्ला खां पुत्र इकराम उल्ला खां निवासी रामचबूतरा राजेपुरा कालपी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


 

वर्ष 2010 में पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था और तबसे वह मायके में रह रही है। जिस पर उसने न्यायालय में वाद दायर किया था। 11 सितंबर 2018 को भरण पोषण का खर्च प्रतिमाह 3,500 रुपये देने का आदेश अशरफ उल्ला खां के खिलाफ हुआ था।

इसके बाद वसूली का वाद पारिवारिक न्यायालय में दायर किया था। जिसमें उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था। इससे नाराज होकर एक अक्टूबर को शाम करीब छह बजे अशरफ आया और अभद्रता कर वाद वापस लेने का दबाव डालने लगा।

जब शाजिया और उसके मायके वालों ने मामला वापस लेने से इंकार कर दिया तो अशरफ ने उसे सबके सामने तीन बार तलाक बोला और वहां से भाग निकला। आरोप है कि पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed