{"_id":"663bb51a95d8eef5530132fc","slug":"husband-dies-in-accident-wife-lodges-report-kanpur-news-c-220-1-akb1006-112281-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हादसे में पति की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हादसे में पति की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 08 May 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुखरायां। सड़क हादसे में पति की मौत पर पत्नी ने भोगनीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंचनमठी निवासी रीना देवी ने बताया कि पति संतोष कुमार डीसीएम में खलासी के रूप में मजदूरी करते थे। 12 अप्रैल की रात पति डीसीएम चालक के साथ झांसी की ओर जा रहे थे। कानपुर-झांसी हाईवे के सामने लश्करी बाबा मजार के पास चालक ने गाड़ी रोक कर पहिया चेक करने के लिए कहा। पति गाड़ी से नीचे उतर कर पहिया चेक करने लगे तभी तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद