फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband committed suicide in kanpur dehat

कानपुर देहात: जेठ संग गई पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 22 Jun 2020 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात में रसूलाबाद के सुजानपुर गांव में लगभग एक सप्ताह पूर्व पत्नी के बड़े भाई के साथ कहीं चले जाने से क्षुब्ध छक्कीलाल (25) ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे लगे जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


मृतक के पिता कुंजीलाल ने पुलिस को बताया कि बेटे की लगभग चार वर्ष पूर्व बिहार निवासी गंगावती से शादी हुई थी। एक पौत्र तीन वर्षीय अनूप है। पिछले दिनों विवाद होने पर बहू गंगावती बड़े बेटे सर्वेश के साथ कहीं चली गई।
विज्ञापन


सर्वेश की पत्नी समता पहले ही उसे छोडक़र जा चुकी है। इसी को लेकर वह अवसाद में था। बेटे की मौत पर मां सोनकली, बड़े भाई विमलेश, छोटे, वीरू व सलोने तथा बेटा अनूप रोने बिलखने लगे। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed