फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband committed suicide after quarrel with wife

पत्नी के नाम तीन लाइनें लिख पति ने मौत को लगाया गले, पिता ने कहा- वहां क्या हुआ मुझे नहीं पता

Fri, 12 Apr 2019 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide after quarrel with wife
गुमसुम बैठी बहन व मां, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हमीरपुर जिले में ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी से विवाद के बाद बुधवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर के हैलट अस्पताल में बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मुख्यालय के पुराना यमुनाघाट मोहल्ला निवासी उमेश निषाद ने बताया कि उसका पुत्र अरुण (24) करीब एक महीन से पुराना बेतवाघाट मोहल्ला स्थित ससुराल में रह रहा था। बताया कि अरुण की शादी पिछले वर्ष 29 जून को हुई थी। शादी होने से पहले अरुण कर्नाटक में मजदूरी करता था। इसके बाद से घर पर ही रहकर सब्जी बेचने व अन्य कार्य करता था।

विज्ञापन

जेब से मोबाइल और एक डायरी मिली

परिजनों ने बताया कि 13 मार्च को अरुण ससुराल गया था, तब से वह वहीं रह रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे अरुण ने जहर खा लिया, जिस पर ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना पर वह व उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। रात में परिजन अरुण को कानपुर के हैलट ले गए। जहां बृहस्पतिवार रात उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को कानपुर में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर बाद शव को परिजन घर लाए।


मृतक की बहन अंजली ने बताया कि भाई अरुण की पैंट की जेब से मोबाइल और एक डायरी मिली है। डायरी में ही तीन लाइन में अरुण ने पत्नी को ही मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दीपक कर्नाटक में मजदूरी करता है। अरुण के पिता का कहना है कि घटना के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। करीब एक महीने से अरुण ससुराल में ही रह रहा था। वहां क्या हुआ, क्या नहीं, उसे नहीं पता। कहा कि अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई करेंगे। कोतवाल केपी सिंह ने कहा कि युवक के जहर खाने की सूचना सदर अस्पताल से आई थी, लेकिन अभी तक कोई पक्ष उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed