{"_id":"680e693c415ce4ea140743c7","slug":"husband-can-get-me-killed-by-paying-rs-10-lakhs-please-save-me-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur : पत्नी का आरोप- पति के कई महिलाओं से संबंध, 10 लाख की सुपारी देकर करा सकता है मेरी हत्या... बचा लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur : पत्नी का आरोप- पति के कई महिलाओं से संबंध, 10 लाख की सुपारी देकर करा सकता है मेरी हत्या... बचा लीजिए
Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
सार
Kanpur News: महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाकर कहा कि पति हत्या करा सकता है। हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मेरे पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। मुझे जान से मारने की धमकी देता है। कहता है कि दस लाख रुपये की सुपारी देकर तुम्हारी और बेटे की हत्या करवा दूंगा। हनुमंत विहार इलाके में रहने वाली महिला ने पति और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देकर जान बचाने के लिए थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला द्वारा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसका पति गरीब लड़कियों को पैसे के जाल में फंसा कर उनसे संबंध बनाता है और फिर पैसे देकर उनका मुंह बंद करा देता है। महिला के मुताबिक उनकी शादी अप्रैल 2018 को हुई थी। पति और ससुरालीजन उसे अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उनका छह साल का एक बच्चा भी है।
पीड़िता के मुताबिक पति और ससुरालीजनों से परेशान होकर उसने कोर्ट में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का वाद दाखिल कर दिया। इस पर पति ने 2022 में तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है।