फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband brutally murdered wife Due to Suspicion of character

पत्नी की हत्या करके थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने उसे मार डाला, बच्चों ने कहा- मां गलत नहीं थी केवल..

Wed, 12 Jun 2019 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
husband brutally murdered wife Due to Suspicion of character
रोती-बिलखती महिलाएं- परिजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात जिले में बुधवार दोपहर एक मजदूर ने धारदार हथियार से पत्नी पर कई वार करके घायल कर दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच बेटा खून से लथपथ मां को लेकर सीएचसी पहुंच गया था वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बेटे ने अपने पिता पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि पिता मां के चरित्र पर शक करते थे। जिससे आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन



रसूलाबाद के रहीम नगर निवासी चंद्रशेखर का पत्नी कमला(40) से अक्सर विवाद होता था। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वह निर्माण कार्य करा रहा था। काम बंद होने पर उसने पत्नी से खाना मांगा तो उसने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए चंद्रशेखर ने पास में रखे फावड़ा से पत्नी की गर्दन पर कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। हत्यारोपी का बेटा आर्दश मां को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बेटों ने कहा कि मां गलत नहीं थी

थाने पहुंचे आरोपी पति को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली। मौके पर पुलिस को खून पड़ा मिला। जिस फावड़े से उसने वार किया था उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी अनूप कुमार ने छानबीन की। मृतका के बेटे ने बताया कि पिता मां के चरित्र पर शक करते थे जिससे आए दिन विवाद होता था। एसओ वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि बेटे की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसका पत्नी कमला से कई वर्षों से विवाद चल रहा था। एक ही घर में रहने के बावजूद दोनों के बीच कई दिनों तक लगातार बातचीत नहीं होती थी। बुधवार को कमला की हत्या के बाद बच्चों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी।


मृतका के तीन बेटे आर्दश(20), आकाश(15), विकास(9) हैं जबकि तीन बेटियोंं में स्वाती(13) को छोडक़र सोनी व अर्चना की शादी हो चुकी है। घर में तीनों बेटे व एक बेटी थी। मृतका के बेटों ने कहा कि मां गलत नहीं थी केवल पिता को शक था। मां की हत्या के बाद बेटा व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से आसपास के मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed