{"_id":"5d2cb9108ebc3e6ca56c314a","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सिर पर डंडे से एक के बाद एक वार कर दी दर्दनाक मौत, 6 माह की पुत्री को छोड़ हत्यारा पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सिर पर डंडे से एक के बाद एक वार कर दी दर्दनाक मौत, 6 माह की पुत्री को छोड़ हत्यारा पति फरार
Mon, 15 Jul 2019 11:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
पति ने महिला को पीट पीट कर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
बांदा में डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वारकर पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति फरार हो गया। मृतका के मात्र छह माह की बच्ची है। मृतका के भाई ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव में पति के हाथों पत्नी की हत्या की यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। अशोक सिंह पटेल ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी सरला की डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
बाहर से घर के कुंडी बंदकर भाग निकला। मृतका के भाई आलोक ने बताया कि कुछ ही देर पहले सरला ने रोते हुए फोन पर उसे बताया था कि जल्दी आ जाओ वरना अशोक उसे मार डालेगा। भाई आलोक दोपहर 2 बजे धौंसड़ पहुंच गया। घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसे खोलकर अंदर पहुंचा तो सरला का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

आलोक ने ग्राम प्रधान आरबी यादव और पुलिस को सूचना दी। थाना इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि अशोक सिंह पटेल की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व फतपुरवा गांव के राजबहादुर की बेटी सरला से हुई थी।
पांच वर्षों तक कोई संतान न होने पर अशोक ने पांच वर्ष पूर्व नैनी (प्रयागराज) की पूजा उर्फ चुन्नी से भी शादी कर ली। इससे उसके एक शिशु हुआ, लेकिन जन्म के बाद ही उसकी मौत हो गई। अशोक की प्रताड़ना से तंग आकर पूजा तीन वर्ष पूर्व छोड़कर मायके चली गई। उधर, सरला मई 2018 से अपने मायके (फतपुरवा) में थी।
29 अप्रैल को समझौते के बाद अशोक सरला को अपने साथ धौंसड़ ले आया। 6 माह पूर्व सरला ने बेटी को जन्म दिया। अशोक अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि परिजनों के मुताबिक पति अशोक जमीन बेचना चाहता था। पत्नी सरला इसका विरोध कर रही थी। मृतका के भाई आलोक की तहरीर पर पति अशोक के विरुद्ध धारा 302 की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।