{"_id":"66e04fad666dc6231601bd89","slug":"husband-beats-wife-in-drunken-state-when-wife-went-to-her-maternal-home-he-hangs-himself-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: नशे में की पत्नी की पिटाई, चली गई मायके तो पति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: नशे में की पत्नी की पिटाई, चली गई मायके तो पति ने फंदा लगा दी जान
Tue, 10 Sep 2024 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
Hardoi News: पिटाई के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फंदा लगा जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के हरियावां में शराब के आदी अधेड़ ने हरियावां थाना क्षेत्र के खेमईपुरवा गांव में सोमवार रात गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर ही फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेमईपुरवा निवासी मोहनलाल (46) मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक वह के आदी थे। शराब पीने के बाद पत्नी से मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
बीते रविवार को मोहनलाल ने शराब पीने के बाद पत्नी मोहिनी को बुरी तरह पीटा। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को साथ लेकर अपने मायके कायमपुर चली गई और फिर वहां से मजदूरी करने लुधियाना चली गई। सोमवार को मोहनलाल को इसका पता चला तो वह अवसाद में आ गया। गांव में उसने शराब पी और शाम लगभग छह बजे घर के अंदर कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो पड़ोसी ने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो मोहनलाल का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मोहन शराब का आदी था। रविवार को पत्नी से विवाद हुआ था। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके और फिर लुधियाना चली गई थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।