फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband beating wife for dowry and then gave her divorce

दहेज के लिए ससुराल आकर पत्नी को पीटा फिर दिया तलाक, पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

Fri, 01 Nov 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Nov 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
husband beating wife for dowry and then gave her divorce
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दहेज के लिए ससुरालिजनों की प्रताड़ना से आजिज आकर मायके में रह रही पत्नी को पीटने के बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


काकादेव निवासी इश्तियाक अहमद ने नौ मार्च को बेटी खुशनुमा का निकाह कर्नलगंज सिद्दीक मिया का हाता निवासी प्राइवेट कर्मी मोहम्मद आफाक खान से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन तीन लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


इस पर वह मायके आ गई। ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व गुजारा भत्ता का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि 29 अक्तूबर की देर रात मोहम्मद आफाक दो अज्ञात साथियों के साथ घर आया और गाली गलौज कर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर बेटी की पिटाई कर तीन तलाक दे दिया। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed