फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband beaten and killed his wife in the forest

पति ने जंगल में पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, लकड़ी काटने के बाद गठ्ठर बनाने के दौरान हुआ विवाद

Mon, 07 Oct 2019 02:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Husband beaten and killed his wife in the forest
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में जंगल में लकड़ी काटने के बाद गठ्ठर बनाने के दौरान विवाद होने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति भाग निकला। आसपास के लोगाें ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और आरोपी की तलाश शुरूकर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोपी नशे का आदी था और नशे की हालत में ही उसने पत्नी को कुल्हाड़ी के बेंत से सिर पर प्रहार किया है जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


अन्य किसी कारण की अभी जानकारी नहीं है। जिले की सीमा से सटे मप्र के नयागांव थानाक्षेत्र थरपहाड़ निवासी उर्मिला मवासी (26) रविवार की सुबह गांव की कुछ महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी काटने गई थीं। इसी बीच वहां पति शिवकुमार भी पहुंचा और लकड़ी को एकत्र कर गठ्ठर बनाने लगे लेकिन गठ्ठर बांधने के लिए कोई बंधन या रस्सी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी के बाद तीखी नोंकझाेंक हो गई। नाराज पति ने कुल्हाड़ी के बेंत से पत्नी के सिर व शरीर पर कई वार किए, जिससे महिला की मौत हो गई। यह देख आसपास मौजूद अन्य लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed