फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband arranged his wife's second marriage with happiness

अनोखा ब्याह: पहले पति ने दिखाया बड़ा दिल, धूमधाम से कराई अपनी ही पत्नी की दूसरी शादी

Thu, 31 May 2018 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 May 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
Husband arranged his wife's second marriage with happiness
पत्नी की दूसरी शादी कराने वाला युवक
यूपी के कानपुर में सनिगवां इलाका बुधवार को अनोखी शादी का गवाह बना। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धूमधाम से दूसरी शादी करा दी। इसकी वजह बड़ी थी जिसको जानने के लिए हर कोई बेताब दिखा।  
विज्ञापन


यह मामला चकेरी थाने के सनिगवां चौकी का है। जहां पत्नी के प्रेमी के बारे में जानने के बाद पति ने धूमधाम से दोनों की शादी करवाई। इस अनोखी शादी में भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये था मामला

कानपुर के सनिगवां गांव निवासी सुजीत उर्फ गोलू की शादी 19 फरवरी 2018 को श्याम नगर की शांति के साथ हुई थी शादी के 15 दिन बाद गोलू की बीवी मायके चली गई। गोलू जब भी उसे वापस ससुराल बुलाता शांति कोई न कोई बहाना बना देती। शांति इसी महीने गोलू के पास रहने के लिए आई थी। वह फोन पर अक्सर किसी शख्स से बात करती थी जो उसके पति के लिए तो अनजान था पर शांति के लिए वह जान से प्यार था गोलू के मन में कई बार ऐसा ख्याल आया कि वह हिंसा रूप अख्तियार करते हुए दोनों को खत्म कर दे लेकिन असलियत में उसने ऐसा नहीं किया। बीवी को बेवफा मानते हुए गोलू ने मोहल्ले के कुछ लोगों से सलाह मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार 30 मई को सुजीत उर्फ गोलू ने अपनी बीवी शांति और उसके प्रेमी रवि यादव की धूमधाम से शादी करा दी। इस शादी की खासबात यह थी कि पत्नी की शादी में सुजीत ने अपनी तरफ से किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी। शादी को यादगार बनाने के लिए गोलू ने हर वो इंतजाम किया जो कि आमतौर पर हर लड़की शादी में होता है।

पत्नी की इस शादी के किस्से का गवाह बनने के लिए गांव के ही नही आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए। शादी में ढोल-नंगाड़े की धुन पर थिरकते लोगों को देखते ही बन रहा था। पत्नी को विदा करते हुए पति की आंखों में एक अजीब तरह की खुशी और गम का संगम देखने को मिल रहा था।

लखनऊ के गोसाईंगंज निवासी रवि यादव और कानपुर की शांति की प्रेम कहानी आज से तीन साल पहले एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे की मोहब्बत में इस कदर डूबे की बात प्यार से शादी तक जा पहुंची। लेकिन दोनों की किस्मत को कुछ और मंजूर था। साल 2018 के फरवरी महीने में शांति की शादी कानपुर के ही सनिगवां निवासी गोलू उर्फ सुरजीत से हो गई।

 शादी वाले दिन ही शांति ने अपने घरवालों से कहा था कि वह रवि से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी, सुजीत से शादी करके वह खुश नहीं रह पाएगी। लेकिन घरवालों ने उसकी एक न मानी और जबरन शांति की शादी सुरजीत से करा दी। शादी के बाद लवर शांति-रवि का रिश्ता और गहरा होता गया दोनों की सच्ची मोहब्बत के सामने समाज की बंदिशों ने भी घुटने टेक दिए। केवल रवि और शांति के घरवाले ही नहीं बल्कि सुरजीत के परिवार वाले भी शांति के पक्ष में होकर उसकी बात सुनी। शांति से बातचीत के बाद उसकी दिल की इच्छा पूछी और रवि के साथ उसकी शादी करा दी।

इस शादी को सफल बनाने में सबसे अहम रोल शांति के पति सुजीत का रहा। शांति के सामने समाज की बंदिशे भी थीं तो पत्नी प्रेम भी। लेकिन सुजीत का काम सबसे काबिले तारीफ था। गोलू, शांति और रवि तीनों के परिवारवाले इस शादी का गवाह बने और खुश थे। लेकिन कहीं न कहीं गोलू के घरवालों की बातों में वो बात सामने आ ही गई जिससे उनका दर्द छलक उठा। गोलू के घरवालों का कहना था कि बचपन में ही गोलू की मां की मौत हो गई। घर में कोई महिला नहीं है सभी मर्द हैं। खुद खाना बनाते और खाते हैं। सभी ने ये सोचा था कि शांति घर पर खाना बनाकर सभी का ख्याल रखेगी लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी विदा हो गई।  


हनुमान मंदिर में कराई शादी और पुलिस चौकी के सामने पहनाया मंगलसूत्र
सुजीत उर्फ गोलू ने अपनी पत्नी शांति की शादी सनिगवां के हनुमान मंदिर में कराई। इससे पहले सनिगवां चौकी के बाहर रवि ने पुलिसवालों के सामने शांति को मंगलसूत्र पहनाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed