फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मनगरी में सनसनीः पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास पति-पत्नी की गोली लगने से मौत

Fri, 03 Aug 2018 04:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
husband and wife murder case in chitrakoot
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार की दोपहर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक इस घटना के संबंध में कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- घटनास्थल पर फैली दहशत...
husband and wife murder case in chitrakoot
इलाके में मचा हड़कंप
चित्रकूट के गढ़ीवा गांव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब पड़ता है। सड़क पर राहगीरों को एक के बाद एक कई गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वहां दहशत फैल गई। घटनास्थल पर विक्रम यादव पुत्र राज नारायण और राजा बेटी निवासी गढ़ीवा गांव के शव पड़े थे। दोनों पति-पत्नी थे।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- छह महीने पहले हुई थी शादी ...

husband and wife murder case in chitrakoot
छह महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

करीब छह महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है। गांववालों का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते विवाहित दम्पत्ति ने एक दूसरे को गोली मार ली। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- घर से कुछ संदिग्ध चीजें बरामद...

विज्ञापन
विज्ञापन
husband and wife murder case in chitrakoot
पुलिस के मुताबिक जल्द होगा दोनों की हत्या का खुलासा

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर की तलाशी ली जा रही है, घर से कुछ संदिग्ध चीजें भी पुलिस को मिली हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed