फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hurt by girlfriend's engagement, student hangs himself

Kanpur News: प्रेमिका की मंगनी से आहत छात्र ने फंदा लगा दी जान

Tue, 17 Mar 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Hurt by girlfriend's engagement, student hangs himself
कानपुर। किदवईनगर थाना क्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी निवासी गोडसन विलियम (22) ने रविवार को प्रेमिका की मंगनी से आहत होकर फंदा लगा कर जान दे दी। उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसी के सामने फंदा लगा लिया। इससे घबराई प्रेमिका ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गोडसन विलियम निजी कॉलेज से बीए कर रहा था। परिवार में मां सुनीता घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। वहीं, दो बहनें एलिस और सेलविना की शादी हो चुकी है। चचेरे भाई अंकित ने बताया कि गोडसन का बाबूपुरवा के बगाही में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिवार वाले उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कुछ दिन पहले युवती की मंगनी कर दी। इससे गोडसन काफी परेशान रहने लगा। रविवार शाम उसने अपने मोबाइल फोन से प्रेमिका को वीडियो कॉल करके उसी के समाने चुन्नी से फंदा बनाकर जान दे दी। घर पहुंची मां धक्का देकर दरवाजा खोला तो फंदे पर बेटे को लटका पाया। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed