फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hungama in choupal

फर्जी बोरिंग पर ग्रामीणों का हंगामा, होगी जांच

Wed, 04 Feb 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 04 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
hungama in choupal
मैथा ब्लाक के राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम जुगराजपुर बिठूर में सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम को चौपाल लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में सिंचाई के लिए दो-दो बोरिंग किए जाने की बात की, इस पर गांव वालों ने एक नाम पर हंगामा काटकर आरोप लगाने शुरू कर दिए।

सीडीओ ने बीडीओ को जांचकर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया। खराब सड़क बनवाने व बचे शौचालयों का काम दस दिन में पूरा कराए जाने का आदेश मातहतों को दिया।

मंगलवार शाम सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव का काफिला लोहिया समग्र ग्राम जुगराजपुर बिठूर के प्राथमिक स्कूल पहुंचा। दो लोगों प्रदीप व सोहन लाल के खेतों में निशुल्क बोरिंग की बात कहने पर सोहन लाल के नाम पर ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।

बिजली के विस्तारीकरण पर पूछे जाने पर गांव वालों ने कहा कि कुछ जगहों पर तार आपस में चिपके हुए। एसडीओ चौबेपुर विनोद कुमार को ठीक कराने का आदेश दिया।

जुगराजपुर से कल्यानपुर गांव तक सात सौ मीटर डामर रोड के बने होने पर ग्रामीणों ने कहा कि यह बनते ही उखड़ने लगा है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्र को माइक पर बुलाया और खराब रोड को ठीक करने के लिए आदेशित किया।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी ने शशिकांत पांडेय बताया कि 205 में 129 शौचालय पूर्ण होने की बात कहने पर पंद्रह दिन में काम पूरा कराने को कहा।

बीडीओ बीसी दुबे से रामरती का लोहिया आवास अपूर्ण होने पर काम कराने को कहा। एडीओ समाज कल्याण जहीर खान से पेंशन के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर हरिहरराम एसडीएम, बीएसए, जगीश श्रीवास्तव एबीएसए, गजेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, दिलीप कटियार, विपिन त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, बृजेश दीक्षित, ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed