फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hundred's of peoples reached kanpur mp satyadev pachauri house

सांसद सत्यदेव पचौरी के घर पहुंचे सैकड़ों लोग बोले दशकों से यहां रहते आए हैं अब कहां जाएं

Sun, 23 Jun 2019 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hundred's of peoples reached kanpur mp satyadev pachauri house
सत्यदेव पचौरी पीड़ित जनता से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
कानपुर कैंट क्षेत्र में सेना की जमीन से हटाए गए लोगों ने रविवार को सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पहुंचकर अपने पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। कहा, दशकों से यहां रहते आए हैं अब कहां जाएं।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता पवन गुप्ता के नेतृत्व में काकादेव पहुंचे लोगों के हाथों में उजाड़े गए पते से बनवाई गई वोटर आईडी, राशनकार्ड और आधार कार्ड भी था। इन लोगों की मांग है कि अवैध कब्जे के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


 

कैंट क्षेत्र में सेना की जमीन से हटाए गए लोगों ने बताई पीड़ा

दरअसल सेना अपनी ए लैंड पर काबिज लोगों को हटा रही है। शनिवार को ही सेना ने भज्जापुरवा में 140 से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण तोड़ दिए थे। कई और इलाकों में सेना की ए लैंड भूमि पर कब्जे हैं जिन्हें सेना खाली कराने जा रही है।

पवन गुप्ता ने सांसद को लिखित पत्र देकर बताया कि ये लोग कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। आजादी के बाद ही इन लोगों को यहां बसाया गया था। अब अचानक उजाड़ दिया गया। लाल कुर्ती, गोलाघाट, सत्ती चौरा, मैकूपुरवा, बनिया बाजार, भज्जापुरवा के हजारों लोग परेशान हैं।

सांसद ने जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत से इनके पुनर्वास के संबंध में वार्ता का आश्वासन दिया। इस बीच पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया भी जिलाधिकारी से मिलकर उजाड़े गए लोगों की सहायता करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed