{"_id":"68853557c539bcb4740c7f0e","slug":"humidity-during-the-day-relief-from-rain-in-the-evening-waterlogging-on-the-roads-kanpur-news-c-220-1-akb1006-129629-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिन में उमस शाम को बारिश से राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिन में उमस शाम को बारिश से राहत, सड़कों पर हुआ जलभराव
Sun, 27 Jul 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे बारिश से हुए जलभराव, निकलते लोग।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात/ पुखरायां। दिन भर तेज धूप व उमस के बीच शाम को मौसम बदल गया। देर शाम छह बजे के करीब शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर शाम सात बजे तक हुई। अकबरपुर में करीब 30 मिमी बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई।
शाम के समय बारिश होते ही अकबरपुर की बिजली गुल हो गई। इससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ओवर ब्रिज के नीचे जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। पुखरायां मेनरोड किनारे जलभराव हो गया। पुखरायां कस्बा साप्ताहिक बाजार शनिवार को होने के कारण मंडी में लोगों की भीड़ थी। दिन में एक बार बारिश होकर निकल चुकी थी।
शाम को तेज बारिश हुई तो दुकानदार सामान समेटने लगे। इधर बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार कैलाश साहू, रामकिशोर, शाहिल, जनक, कल्लन, सकूर, संजय ने बताया कि बारिश तेज होने के कारण दुकान में तिरपाल डालकर भागना पड़ा। काफी सामान भीग गया। बारिश के साथ गरज चमक होने से डर लगता रहा है। इधर मंडी परिसर में पानी भरने लगा। वहीं पुखरायां मेनरोड में भी जगह-जगह जलभराव हो गया।