फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Humid winds are blowing from the Arabian Sea, the weather will remain pleasant for two days

Kanpur News: अरब सागर से हवाएं आ रहीं नम, दो दिन सुहाना रहेगा मौसम

Wed, 04 Jun 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Humid winds are blowing from the Arabian Sea, the weather will remain pleasant for two days
कानपुर। अरब सागर से नमी लेकर आ रहीं हवाओं से दो दिन और शाम का मौसम सुहाना रहने का अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग ने पांच जून तक बादलों के रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान जारी किया है। इसके बाद थार मरुस्थल से पश्चिमी हवाएं शुरू होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान बढ़ेगा। उमस भरी गर्मी भी तेज हो जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को बादलों के छाए रहने और दोपहर माहौल में नमी अधिक रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य औसत 41.1 डिग्री से 5.6 डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत 27.7 से 1.7 डिग्री घटा है। सुबह के समय माहौल में 63 प्रतिशत नमी रही। दोपहर को 51 फीसदी नमी दर्ज की गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से माहौल में नमी बनी हुई है। भारत मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जून के पहले और दूसरे हफ्ते के कुछ दिनों तक मानसून कमजोर रह सकता है। 11 जून से एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed