फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human trafficking case: Two women will come to India after a week

मानव तस्करी का मामला: ओमान में उन्नाव की दो महिलाओं को छुड़ाया, एक सप्ताह बाद आएंगी भारत

Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
सार

मानव तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम पिछले चार महीने से तफ्तीश कर रही है। तीन आरोपियों मुजम्मिल, अमीन और अतीकउर्रहमान को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Human trafficking case: Two women will come to India after a week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओमान में फंसी दो और महिलाओं को मुक्त कराया गया है। दोनों महिलाए ओमान स्थित भारतीय दूतावास पहुंच चुकी हैं। एक सप्ताह बाद ये दोनों भारत आ जाएंगी। महिलाओं को मुक्त कराने में क्राइम ब्रांच की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

 
मानव तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम पिछले चार महीने से तफ्तीश कर रही है। तीन आरोपियों मुजम्मिल, अमीन और अतीकउर्रहमान को जेल भेज चुकी है। चार महिलाओं की भारत वापसी भी विदेश मंत्रालय की मदद से कराई है।
विज्ञापन


इसी कार्रवाई के दौरान उन्नाव की दो अन्य महिलाओं ने वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर मदद मांगी थी। डीसीपी क्राइम ने इस संबंध में पूरी जानकारी विदेश मंत्रालय को दी थी। अब उन दोनों महिलाओं ने वॉयस मैसेज भेजा है कि वो शेख के चुंगल से मुक्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास के अफसर उनके संपर्क में हैं। जुलाई के आखिरी सप्ताह में वहां से वो भारत रवाना होंगी। अफसरों ने बताया कि बेकनगंज निवासी एक महिला अभी भी ओमान में फंसी है। जिसको मुक्त कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed