{"_id":"60ccc4248ebc3e32a843c0d5","slug":"human-trafficking-case-arrested-the-kingpin-who-sent-women-abroad-police-bringing-them-to-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी का मामला: महिलाओं को फंसाकर विदेश भेजने वाला सरगना गिरफ्तार, कानपुर ला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी का मामला: महिलाओं को फंसाकर विदेश भेजने वाला सरगना गिरफ्तार, कानपुर ला रही पुलिस
Fri, 18 Jun 2021 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद अमीन
- फोटो : amar ujala
क्राइम ब्रांच की टीम ने मानव तस्करी गिरोह के सरगना को बंगलूरू पुलिस की मदद से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद बी वारेंट पर कोर्ट ने उसे कानपुर ले जाने की अनुमति दे दी। शुक्रवार रात ट्रेन से क्राइम ब्रांच टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई। रविवार को सरगना शहर में होगा। जिसके बाद से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
उन्नाव की कांशीराम कालोनी निवासी महिला को क्राइम ब्रांच ने जब अप्रैल में ओमान से मुक्त कराया था तब उसके पति की तहरीर पर मुजम्मिल और अतिकुर्ररहमान के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उनका एक गिरोह कर्नाटक में भी सक्रिय है। वे तो सिर्फ एजेंट हैं।
जिसका सरगना बंगलूरू निवासी मोहम्मद अमीन है। जिसके बाद डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल इस गिरोह को लेकर वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में थे। उसकी सही लोकेशन मिलने पर क्राइम ब्रांच की एक टीम को बंगलूरू भेजा गया था। शुक्रवार को टीम ने मोहम्मद अमीन को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे कानपुर ले जाने की अनुमति मिल गई।

डिमांड के अनुसार भेजता था महिलाएं
पुलिस को अमीन ने बताया कि कानपुर और उन्नाव की ज्यादातर महिलाओं को ओमान सहित अन्य खाड़ी देशों में काम के लिए उसने ही भेजा था। खाड़ी देशों की एजेंसी से उसके सीधे संपर्क हैं। वहां से डिमांड आती है कि किस तरह की महिलाएं चाहिए। वैसी महिलाओं को यहां तलाश कर उन्हें अच्छी नौकरी करने के लिए वहां भेजा जाता है।
वीजा से लेकर खाने तक का उठाता है खर्च
सरगना ने बताया कि महिला का वीजा बनवाने से लेकर रहने खाने का पूरा खर्च गिरोह उठाता है। जब तक वह दूसरे देश नहीं पहुंच जाती। यदि कोई महिला वापस आने को जिद करती है तो सारा खर्चा उससे लिया जाता है। अमीन ने यह भी बताया कि शहर में उसके एजेंट को वह महिला की सप्लाई पर 25-30 हजार रुपये कमीशन देता है। डीसीपी क्राइम का कहना है कि सरगना के शहर आने के बाद उससे अन्य बिंदुओं के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।