फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human face of police shown in Kanpur Dehat, Inspector fed food to elderly woman

Kanpur: फिर दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, दरोगा बोला-अम्मा पहले खाना खा लो, फिर बताना शिकायत, यह है मामला

Wed, 10 Aug 2022 12:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Aug 2022 12:25 AM IST
सार

कानपुर देहात में पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन भी बखूबी कर रही है। ताजा मामला, गजनेर चौकी में सामने आया। यहां एक बुजुर्ग महिला भूखी-प्यासी शिकायत लेकर पहुंची थी। उनकी पीड़ा को समझते हुए दरोगा ने कहा कि अम्मा पहले खाना खा लो फिर सुनते हैं, फिर बताना शिकायत।

विज्ञापन
Human face of police shown in Kanpur Dehat, Inspector fed food to elderly woman
बुजुर्ग महिला को खाना खिलाते दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस जनता का हर संभव सहयोग और मित्रतापूर्ण व्यवहार कर एक अच्छी छवि बनाने की दिशा में सराहनीय काम कर रही है। इसी तरह का ताजा मामला कानपुर देहात में सामने आया है। यहां मित्र पुलिस अब संवेदना समझ काम कर रही है।

विज्ञापन


गजनेर के मंगटा चौकी में बुजुर्ग महिला परिवार की समस्या लेकर पहुंचीं, तो इंचार्ज ने पहले उसे अपने टिफिन से खाना खिलाया फिर शिकायत सुनीं। थाना गजनेर के अंतर्गत मंगटा चौकी में यहां वाकया देखने को मिला। बिना कुछ खाए खाली पेट बुजुर्ग महिला फरियाद लेकर पहुंची।
विज्ञापन


दोपहर का वक्त होने पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह भांप गए कि बुजुर्ग ने कुछ खाया नहीं है। वह बोले अम्मा पहले खाना खा लो फिर शिकायत बताना। यह कहना हुआ कि बुजुर्ग की आंखों में आंसू आ गए। खाना खाने के बाद बुजुर्ग की समस्या सुन चौकी इंचार्ज ने समाधान का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुजुर्ग पारिवारिक समस्या की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला बेहद भूखी  लग रही थी। इसलिए मानवता के नाते उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
बुजुर्ग  महिला के साथ फर्श पर बैठे चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह की फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों चौकी इंचार्ज की तारीफ वाली पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed