फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Huge fire in Hallet Hospital kanpur, fire brigade arrived late

कानपुर: हैलट अस्पताल के कबाड़ गोदाम में लगी आग, वार्डों में धुआं भरने से मरीज और तीमारदार हुए परेशान

Sat, 02 Apr 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

शनिवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। परिसर में चारों तरफ धुआं भर गया। गार्डों ने हैलट परिसर में लगे दो दर्जन अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। न्यूरोसाइंस विभाग में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम की भी मदद ली।

विज्ञापन
Huge fire in Hallet Hospital kanpur, fire brigade arrived late
हैलट अस्पताल परिसर में जनरल वार्ड-50 के पीछे लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हैलट अस्पताल के निर्माणाधीन वार्ड 50 के पास बनाए गए कबाड़ गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। धुआं वार्डों में भरने से मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग बुझा दी।

विज्ञापन


वार्ड 50 व वार्ड 20 के पास स्थित खाली पड़े गार्डेन एरिया को प्रबंधन कबाड़ गोदाम के रूप में इस्तेमाल करता है। परिसर के अंदर खुले आसमान के नीचे गोदाम में अस्पताल के पुराने बेड, फर्नीचर, गद्दे, प्लास्टिक आदि कबाड़ भारी मात्रा में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। परिसर में चारों तरफ धुआं भर गया। गार्डों ने हैलट परिसर में लगे दो दर्जन अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। न्यूरोसाइंस विभाग में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम की भी मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरके मौर्या ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed