{"_id":"57ffda1a4f1c1b1a5428de84","slug":"ht-line-shabby-fallen-poles-wires-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस्को के जर्जर संसाधनों ने दी दगा, घंटो रही सवा लाख घरों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस्को के जर्जर संसाधनों ने दी दगा, घंटो रही सवा लाख घरों की बिजली गुल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर में गुरुवार को केस्को के जर्जर संसाधनों ने दगा दे दिया। करीब पांच घंटे सवा लाख घरों की बिजली गुल रही। दो जगह हाईटेंशन लाइन के पोल गिरे तो दो जगह तार टूट गए। इनकी मरम्मत के लिए आजाद नगर के 132 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन को बंद करना पड़ा। इससे जुड़े करीब एक दर्जन सबस्टेशनों में दोपहर एक से छह बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
कुलवंती हॉस्पिटल और गीता नगर रोड पर 33 केवी (एचटी लाइन) के दो पोल जर्जर थे। पहले गीता नगर रोड का एचटी पोल टूटा। इससे आजाद नगर ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सप्लाई बंद कर दी गई। इससे चमनगंज, जरीब चौकी और जवाहर नगर सबस्टेशन बंद हो गए। गीतानगर, शारदानगर, प्रेमनगर, सीसामऊ बाजार आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। मरम्मत चल ही रही थी कि कुलवंती हॉस्पिटल के पास एचटी लाइन का पोल गिरा। पोल को बदलने की वजह से काकादेव, नवीन नगर, सर्वोदय नगर सबस्टेशन की बिजली बंद रही।
उधर, मालवीय पार्क में हाईटेंशन लाइन पर बरगद का पेड़ गिरने से फीडर बंद कर दिया गया। कचहरी, कलेक्ट्रेट, बड़ा चौराहा, सिविल लाइंस की बिजली दोपहर तीन से छह बजे तक गुल रही। सिद्धनाथ घाट में एचटी लाइन टूटने से दिन में 12 से शाम चार बजे तक सिद्धनाथ घाट और बुढ़ियाघाट इलाके में लोग बिना बिजली के रहे।