फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   How teachers jobs jeopardize others futures

Kanpur News: शिक्षकों की नौकरी खतरे में कैसे बनाएंगे दूसरों का भविष्य

Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
How teachers jobs jeopardize others futures
इटावा। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने आदेश दिया है। इससे जनपद के प्राइमरी व जूनियर में करीब दो हजार शिक्षक ऐसे है जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास नहीं की है। ऐसे में उनकी नौकरी पर संकट के बादल छा गए हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बेसिक शिक्षाधिकारियों से टीईटी न करने वाले शिक्षकों की सूची तलब की है।
विज्ञापन

नए आदेश के बाद टीईटी न करने वाले शिक्षक नौकरी को लेकर खासे परेशान हैं। जनपद में पांच हजार से अधिक शिक्षक प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से विभाग सहित शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि प्राइमरी की टीईटी में बीपीएड वाले आवेदन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में वह कैसे टीईटी करेंगे। जो शिक्षक प्रमोशन या समायोजन के बाद जूनियर स्कूलों में पहुंच गए हैं वह टीईटी करके नौकरी बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2008-09 के 60 हजार, 28 हजार की भर्ती के बीएड डिग्री धारक प्राइमरी शिक्षक व जिनकी नियुक्ति 2010 के पूर्व हुई है वह शिक्षक प्रभावित होंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में दो हजार से अधिक ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास नहीं की है। ऐसे में इन शिक्षकों की नौकरी पर कभी भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed